Amazon Easy Store Franchise कैसे ले 2023 | Amazon Easy Store Franchise Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Amazon Easy Store Franchise Hindi : यह amazon द्वारा  अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को बढाने के लिए तथा जल्दी डिलीवरी करने के उद्द्येश्य से बनाया गया है, ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुड़कर शॉपिंग कर सकें इसके लिए amazon इजी स्टोर फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवा रहा है, अत: यदि आपको डिलीवरी फ्रेंचाइजी जैसे कामों में रूचि है और ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हों कि जो ग्राहकों को घर-घर सामान पंहुचाने की सेवायें प्रदान करे तो यह आपके लिए सर्वोत्तम है, जो भी कंपनी जितनी अधिक सुविधा प्रदान करती है वह उतनी ही लोकप्रिय होती जाती है, चलिए जानते है Amazon Easy Store Franchise कैसे ले उससे पहले हम ये जानने की कोशिश करेंगे की Amazon Easy Store क्या है |

Amazon Easy Store Franchise Hindi

amazon पुरी दुनिया में ऑन लाइन ग्राहकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है, यह अपनी  उच्च गुणवत्ता, विश्वब्यापी पंहुच, और समय पर डिलीवरी करने का कारण पुरी दुनिया का दिल जीतने में सफल रही है, लेकिन आज भी कई लोग ऑन लाइन सामान की खरीदारी करना पसंद नहीं करते क्योंकि वे सामान को देखकर, छू कर, तथा परख कर ही लेने के आदी होते हैं, इन्हीं ग्राहकों की मानसिकता को ध्यान में रखकर amazon ने इजी स्टोर खोलने की शुरुआत की है,

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Amazon Easy Store Franchise कैसे ले 2023 | Amazon Easy Store Franchise Hindi

इस इजी स्टोर में सामान का डेमो रखा जाता है, जिसे ग्राहक परखते हैं और फिर इसी स्टोर का स्टाफ उन्हें सामन खरीदने में मदद करता है, कोई भी व्यक्ति amazon के साथ मिलकर amazon इजी स्टोर खोल सकता है, और amazon के साथ मिलकर अपना बिजनेस शुरू कर सकता है|

Amazon Easy Store क्या है 

शॉपिंग आज के युग में सभी लोगों का एक शौक बन चुका है, और कोई भी इससे अछूता नहीं है, आज ऑन लाइन शॉपिंग का व्यापार लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, और सभी लोग घर बैठे शॉपिंग कर रहे हैं आज के समय में शॉपिंग करवाने के लिए कई वेबसाइट उपलब्ध हैं जो कि आपको घर बैठे अपनी मनपसंद का सामान मंगवाने की सुविधा प्रदान करते हैं इसमें सबसे ऊपर amazon का नाम है जो कि निर्विवाद रूप से no. 1 पर है,

ऑन लाइन की दुनिया में असीमित सफलता प्राप्त करने के पश्चात अब amazon ने ऑफ लाइन बिजनेस की भी शुरुआत की है, और इसी के तहत इजी स्टोर खोले जा रहे हैं, इससे कोई भी व्यक्ति जुड़कर अपना स्टोर खोल सकता है, लेकिन इसमें किसी अन्य शॉप या जनरल स्टोर की तरह कोई सामान नहीं होता, बल्कि जो सामान लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाते हैं वही इन स्टोर पर जाकर अपनी पसंद का सामन amazon की वेबसाइट पर सलेक्ट करके स्टोर की मदद से मंगवाया जाता है,

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Amazon Easy Store Franchise कैसे ले 2023 | Amazon Easy Store Franchise Hindi

यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जिन्हें amazon की वेबसाइट से सामान खरीदने में दिक्कत आती है, तथा  वे किसी अन्य की मदद से सामान मंगवाते हैं, लेकिन सामान ग्राहक के पास amazon द्वारा ही भेजा जाएगा इसे स्टोर से खरीद कर नहीं ले जाया जा सकता है|

इन्हें भी पड़े :

Amazon Easy Store Franchise कैसे ले :

यदि कोई Amazon Easy Store Franchise लेना चाहता है तो उसे पहले निम्न शर्तों को पूरा करना जरुरी है –

  • आवेदक की आयु 20 से ४५ वर्ष के बीच में हो |
  • शैक्षणिक योग्यता में कम से कम बारहवीं पास होना आवश्यक है |
  • टेक्नीकल नालेज तथा कंप्यूटर / लेपटोप का चालन आवश्यक है |
  • ऑन लाइन सामान मंगवाने की पूरी जानकारी जिसमें कि सामान रिटर्न करना तथा पैसे वापिसी की प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए |
  • amazon द्वारा दी गयी गाइड लाइन से भी समय-समय पर अपडेट होते रहना आवश्यक है,

Amazon Easy Store Franchise क्यों लेना चाहिए 

Amazon Easy Store Franchise लेने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि आप एक सफल ब्रांड  व दुनियाँ की सफल कंपनी के साथ जुड़ जाते हैं, और ग्राहक खुद आपसे संपर्क करते हैं

इसकी शुरुआत करने पर सामान खरीदने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि सामान amazon देता है, और बेचने पर आपको तगड़ा कमीशन मिल जाता है, इसके अलावा इसे शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होती तथा इसमें आपको ग्राहकों के साथ बारगेनिंग करने की आवश्यकता नहीं होती, अभी इसमें कम्पीटीशन भी कम है और मार्जिन अधिक है, आज amazon का भारतीय बाजार के 30% पर कब्जा है, और इसके निरंतर आगे बढ़ते रहने की संभावना है, यह खुद का बॉस बनने का बेहतरीन विकल्प है,

Amazon Easy Store Franchise के लिए जरुरी दस्तावेज 

की स्टोर फ्रेंचाइजी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है | –

  • ID Proof.
  • Aadhaar card, Pan card, voter ID,
  • Address Proof,
  • Telephone / Electricity Bill,
  • GST no.
  • Financial Documents,
  • Lease Agreement,
  • Property Document / NOC
  • Bank account Statement ( 3 से 6 महीने तक का )

Amazon Easy Store Franchise के लिए आवश्यक जमीन 

सबसे  पहले तो यह आवश्यक है कि जमीन ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए इसके अलावा स्टाफ और प्रोडक्ट को रखने के लिए ऑफिस की आवश्यकता होगी, तथा अपने और ग्राहकों के vehicle के लिए पार्किंग की जगह होनी चाहिए, इन सबके लिए जमीन का होना आवश्यक है अत: यह कम से कम २०० Sq. fit से शुरू होकर किसी ब्यस्त मार्केट प्लेस , अथवा मॉल बाजार या अन्य जगह के लिए जरुरत के अनुसार कितनी भी बड़ी हो सकती है, लेकिन किन्हीं भी परिस्थितियों में 200 से 300 sq. fit का होना आवश्यक है |

Amazon Easy Store Franchise के लिए इन्वेस्टमेंट 

इसमें किया जाने वाला निवेश आपकी लोकेशन के ऊपर निर्भर करता है,  क्योंकि यह शहर में अधिक तथा गाँव या कस्बे में जमीन के हिसाब से कम होगा, यदि अपनी जमीन है तो इन्वेस्टमेंट कम होगा,

इसके अलावा Franchise Fees 2 से 3 लाख रु. तक ,

तथा अन्य चार्ज लगभग 1 से 2 लाख तक ,

इस प्रकार निवेश कुल पांच लाख रु. तक हो सकता है, ( जमीन को छोड़कर )

लिकिन यदि आप जमीन खरीदते हैं और फिर वहां पर ऑफिस या गोदाम बनवाते हैं तो इन्वेस्टमेंट 15 से 20 लाख रु. तक जा सकता है, कुल मिलाकर निवेश की राशि लोकेशन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है,

Amazon Easy

Amazon Easy Store Franchise में होने वाला प्रॉफिट/मार्जिन 

इसमें काफी ज्यादा प्रॉफिट मिलने की संभावना है, यहाँ पर प्रोडक्ट के हिसाब से 1% से लेकर 12% तक का कमीशन मिलता है,  सभी प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जिन निर्धारित है,

कंपनी दावा करती है कि इससे आप 50,000 से लेकर 2 लाख रु. तक प्रतिमाह कमाई कर सकते हैं, और 4 से 6 महीने के अन्दर इन्वेस्टमेंट को कवर किया जा सकता है, वैसे फ्रेंचाइजी लेते समय ही प्रॉफिट का एग्रीमेंट हो जाता है कि किस प्रोडक्ट की डिलीवरी पर कितना प्रॉफिट मिलेगा |

Amazon Easy Store Franchise के लिए आवेदन कैसे करे 

इसके लिए सबसे पहले amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर registration पर click करना है फिर create an account पर click करना है, जब इसमें id, password, तथा mob. no. डालेंगे तो एक OTP आता है इस OTP को दर्ज करने पर account ओपन हो जाता है,

अब NEXT पर click करने पर एक फॉर्म खुलता है अब इसमें पुची गयी सारी जानकारियों को अच्छी तरह से भरने पर दुबारा next बटन पर click करने पर एक अन्य पेज खुलता है, उसमें भी सभी जानकारियों को भरने के बाद submit बटन पर click करने से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, इसके बाद अमेजन आपके द्वारा दी गयी जानकारियों को सत्यापित करता है, तथा लगभग तीन दिन के बाद आपसे संपर्क करके आपको स्टोर खोलने से सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्रदान करेगा, इस प्रकार से आपका फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन हो जाएगा,

Amazon Easy Store Franchise expansion location 

पूर्व में – त्रिपुरा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश व मेघालय,

पश्चिम में      –  महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, तथा राजस्थान,

उत्तर में       –  उत्तर प्रदेश, हरियाणा , दिल्ली, पंजाब व हिमाचल,

दक्षिण में       – कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र,व केरल,

केन्द्रीय भारत   –  मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, बिहार,

यूनियन टेरेटरी  –  चंडीगढ़, पाण्डिचेरी, लक्ष्यदीप, जम्मू एंड कश्मीर,

निष्कर्ष –

amazon जैसी कंपनी के साथ बिजनेस करने से बढ़कर क्या हो सकता है, यह प्रोडक्ट तथा सर्विस के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी E – Commerce कंपनी है, अत: इस कंपनी के साथ जुड़ना बहुत ही फायदेमंद है, आपके पास फ्रैंचाइज़ी लेने के बाद प्रोडक्ट आता है और आपको इसे अपने शहर में उन लोगों के पास पंहुचाना होता है जिन्होंने इसे ऑर्डर किया है,

इस लेख में amazon फ्रैंचाइज़ी के बिजनेस मॉडल को आसान भाषा में समझाया गया है, हमें आशा है कि इसे पढ़कर आपको amazon इजी स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने में सुविधा होगी तथा आप फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकेंगे |

इन्हें भी पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment