Facebook Page पर followers कैसे बढ़ाएं 2023 | Facebook Page पर जल्दी से Followers कैसे बढ़ाएं

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सोशल मीडिया आज काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग आज कई तरह के सोशल मीडिया का यूज कर रहे है। इन सब में फेसबुक काफी लोगो का फेवरेट सोशल मीडिया है। कई लोग फेसबुक पर पेज भी बनाते है। यह नॉर्मल पेज हो सकता है, बिजनेस पेज हो सकता है या फिर पर्सनल सेल्फ पेज भी हो सकता है। अगर आप अपने फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। 

हम इस आर्टिकल में आपको Facebook Page पर followers कैसे बढ़ाएं, यह बताने जा रहे है। तो आईए इसकी शुरुवात करने से पहले फेसबुक पेज के बारे में जान लेते है। इसके बाद हम followers बढ़ाने के तरीको को देखेंगे। 

फेसबुक पेज क्या होता है?  

फेसबुक पेज फेसबुक का ही एक ऑप्शन है जिसका प्रयोग करके आप एक पेज बना सकते हैं। इसका प्रयोग बिजनेस मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफार्म या प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाने के लिए किया जाता है। यह सामान्य फेसबुक अकाउंट से अलग होता है। जहा एक ओर सामान्य फेसबुक अकाउंटपर आप लोगो से जुड़ने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते है तो वही यहा आपको पेज को फॉलो करना होता है। 

ज्यादा फॉलोअर्स का मतलब है ज्यादा पॉपुलैरिटी। इसलिए हर कोई अपने पेज पर अधिक फॉलोअर्स बटोरना चाहता है। Followers बटोरना इतना आसान भी नहीं है। लेकिन चिंता की बात नही है हम आपको followers बढ़ाने का बेहतरीन तरीका बताएंगे। आईए हम आपको इसका तरीका बताते है। हम आपको Facebook Page पर जल्दी से Followers कैसे बढ़ाए यह बताने जा रहे है। 

Facebook Page पर followers कैसे बढ़ाएं

इंटनेट पर जब आप ऐसा सर्च करेंगे की ‘facebook पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं’ तो आपको सामने ढेर सारे आर्टिकल मिलेंगे जो आपको इलीगल तरीके बताएंगे। इन तरीको को अपनाने से फॉलोअर्स बढे या न बढ़े आपका अकाउंट जरूर बैन हो जाएगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

लेकिन हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ genuine और कारगर उपाय बताने जा रहे है। यह आपके अकाउंट के लिए भी अच्छा रहेगा। इनका प्रयोग करके आप भी फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ा पाएंगे। यह तरीके काफी आसान है जिसे कोई भी कर सकता है। तो आईए जानते है ये कुछ बेहतरीन तरीके। 

  1. फेसबुक पेज के सेटिंग्स को करे सही 

अगर आप अपने फॉलोअर्स को बढ़ाना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने अकाउंट सेटिंग में जा कर ‘Who can follow you’ में पब्लिक ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। इससे होगा ये की आपके पेज को अब कोई भी फॉलो कर पाएगा। इसके अलावा आप अपने फेसबुक पेज पर जब भी कोई पोस्ट करे तो उसका प्राइवेसी पब्लिक ही रखे इससे आपका पोस्ट ज्यादा लोगो तक पहुंचेगा और आपके फॉलोअर्स बढ़ने के चांसेज बढ़ेंगे। पब्लिक ऑप्शन से रीच काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए यह सेटिंग काफी महत्पूर्ण है। 

  1. अकाउंट को बनाए अट्रैक्टिव 

अगर आपने अपने पेज के about section को खाली छोड़ा है तो इससे भी नकारात्मक असर होता है। अपने पेज के about section में अपने पेज के बारे में बताए, इसे इस तरह से बताए कि लोग इसमें रुचि दिखा सके। इसके अलावा प्रोफाइल पिक्चर और कवर पिक्चर को भी अट्रैक्टिव बनाए। अपने पेज पर समय समय पर रिलेवेंट कॉन्टेंट डालते रहे। आप अपने पेज का कैटेगरी सेट करना न भूले। इससे फेसबुक आपके पेज को सही लोगो तक पहुंचाएगा और इससे आपके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ेंगे। 

  1. Engaging content का ले सहारा 

आज के समय में सभी बड़ी कंपनिया इसी के सहारे अपने पेज को grow कर पा रही है। अगर आप भी अपने पेज को grow करना चाहते है और फॉलोअर्स को बढ़ाना चाहते है। तो आप भी अपने पोस्ट को engaging बनाए। आप इसके लिए लेटेस्ट ट्रेंड का सहारा ले सकते है या फिर आप memes का सहारा भी ले सकते है। इससे लोग आपके पेज में रुचि दिखाएंगे और आपके पेज से जुड़ेंगे। यह तरीका आपके पेज पर अच्छा खासा रीच ला सकेगा और इससे followers भी बढ़ेंगे। 

  1. Paid promotion का करे प्रयोग 

फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है paid promotion. फेसबुक आपको यह सुविधा भी देता है। आप अपने पेज को प्रोमोट कर सकते है, इससे आपका पेज ज्यादा लोगो तक पहुंच पाएगा और आपके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ेंगे। हालाकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

लेकिन इसमें अच्छी बात यह है की फेसबुक काफी अच्छा प्राइस रेंज में एड करने का मौका देता है। आप अपने बजट के अनुसार paid promotion कर सकते है। आप प्रमोशन के लिए समय भी चुन सकते है। Paid promotion आपके फॉलोअर्स को बढ़ाने में काफी सहायक रहेगा। 

  1. Influencer का ले सहारा 

आप सोशल मीडिया पर अलग अलग influencer के मदद से भी अपने पेज का प्रमोशन कर सकते है। या फिर आप किसी अन्य पेज या ग्रुप से collab भी कर सकते है। ऐसा करने से आपके पेज का रीच काफी ज्यादा बढ़ेगा और आपके फॉलोअर्स जरूर बढ़ेंगे। आज बहुत से पेज collab और influencer के मदद से काफी grow कर रहे है। इसलिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

विशेष बात: जिसका रखे ध्यान 

किसी भी पेज या अकाउंट के फॉलोअर्स वे लोग होते है जो उस पेज या अकाउंट को पसंद करते है। कोई आपका पेज पसंद तब ही करेगा जब आप अपना पेज खुद पसंद करेंगे। कहने का मतलब है की आप अपने पेज को समय दे उसपे कंटेंट को सही से डाले। लोगो से इंगेजमेंट बढ़ाएं तभी जाके लोग आपके पेज से जुड़ेंगे और उसे फॉलो करेंगे। यह सब करने में समय लग सकता है लेकिन आप अच्छे से बस तरीको को फॉलो करे। 

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने Facebook Page पर Followers कैसे बढ़ाएं यह जाना। हमने आपको इसके लिए कई तरीके बताए है। उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद रहा होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमे बताना न भूले। इन तरीको से आपके फॉलोअर्स में कितनी वृद्धि हुए, हमे जरूर बताए। ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले। मिलते है फिर एक नए और बेहतरीन आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

5 thoughts on “Facebook Page पर followers कैसे बढ़ाएं 2023 | Facebook Page पर जल्दी से Followers कैसे बढ़ाएं”

  1. मैंने सभी चीजों का इस्तेमाल कर चुका हूं कैसे फेसबुक पर फोलोअर्स ‌बढाना है इसको लेकर। लेकिन अभी तक पेड़ प्रोमोसन नहीं किया है क्या यह बिल्कुल सेफ है और क्या इससे सही में भ्युअर बढता हैं।

    Reply

Leave a Comment