IPL 2022 All Team New Captain List : IPL 2022 की तैयारी भारत में हो चुकी है IPL 2022 अप्रैल के सुरुआती दिनों से सुरु हो जायेगा और जून के महीने में इसका फाइनल मुकाबला खेला जायेगा इस बार आपको 10 टीम खेलते हुए नजर आएगी जिसमे लखनऊ और अहमदाबाद 2 नयी टीमें शामिल होंगी|
दोस्तों IPL 2022 में 10 टीमो के कप्तान कौन कौन होंगे जो अपनी टीम की तरफ से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे IPL 2022 में कौनसी टीमो के पुराने ही कप्तान कप्तानी करते हुए नजर आने वाले है और कौनसी टीमो के नए कप्तान बनने वाले है और सबसे बड़ी बात IPL 2022 में 2 नयी टीम आ रही है लखनऊ और अहमदाबाद इन नयी टीमो के कप्तान कौन होंगे ये जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पड़े –
इन्हें भी पड़े :
- VIVO आईपीएल अब बना टाटा आईपीएल जानिए
- IPL 2022 में चर्चित Mikyo Dorji आखिर कौन है जानिए पूरी खबर
- जानिए-हैदराबाद टीम का मालिक कौन है 2022
IPL 2022 All Team New Captain List (IPL 2022 में सभी 10 टीमो के कप्तान की लिस्ट) :
दोस्तों IPL 2022 में 2नयी टीमो को शामिल किया गया है अब ये जानना दिलचस्प होगा की ये नयी टीमो की कप्तानी कौन करेगा, आपको बता दे की लखनऊ और अहमदाबाद ये 2 नयी टीम है जो IPL 2022 में खेलते नजर आएगी,
मेघा ऑक्शन से पहले एक मिनी ड्राफ्ट होगा जिसमे लखनऊ और अहमदाबाद टीम के पास मौका होगा की मेघा ऑक्शन से पहले कोर बना ले जैसे की पुरानी 8 टीम चार चार खिलाडी को वापिस करने वाली है तो पुरानी टीम जिन खिलाडी या कप्तान को छोड़ेंगी ये दोनों नयी टीम उन खिलाडियों या कप्तान को अपने टीम में शामिल कर लेंगी|
जानकारी के लिए बता दे की IPL 2022 के काउंसिल में खिलाडियों को एक राईट (अधिकार) दिया गया है अगर कोई भी खिलाडी अपनी टीम की तरफ से नहीं खेलना चाहता है वो उस फ्रैंचाइज़ी को मना कर सकता है ये राईट खिलाडियों के पास है.
इन्हें भी पड़े :
IPL 2022 मुंबई इंडियन के कप्तान कौन है (Mumbai Indian captain in IPL 2022) :
दोस्तों मुंबई इंडियन टीम आईपीएल में बड़ी चैंपियन रह चुकी है मुंबई इंडियन 5 बार आईपीएल ख़िताब जीत चुकी है और सबसे सफल टीम है अगर बात करे मुंबई इंडियन टीम की कप्तानी की तो रोहित शर्मा ही IPL 2022 में मुंबई इंडियन टीम की कप्तानी करेंगे
IPL 2022 CSK के कप्तान कौन है (CSK Captain in IPL 2022) :
दोस्तों चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर भी कई सारी खबर सामने आई थी लेकिन अब फाइनली IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करते नजर आने वाले है आपको बता की T-20 वर्ल्ड कप ख़तम होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है की वो अपना आखरी मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते है अपना विदाई मैच चेन्नई में खेलना चाहते है इसका मतलब साफ़ है की IPL 2022 में फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे और कप्तानी भी करते हुए दिखाई देंगे |
IPL 2022 दिल्ली कैपिटल के कप्तान कौन है (Delhi capital captain in IPL 2022) :
IPL 2022 में दिल्ली कप्तानी को लेकर ये साफ की दिल्ली कैपिटल की कप्तानी रिसभ पन्त ही करने वाले है जहा इनसे पहले दिल्ली कैपिटल के कप्तान श्रेयस अय्यर थे लेकिन इंजरी की वजह से वो बाहर हो गए थे तो उनकी गैरमौजूदगी में रिषभ पन्त को कप्तानी सौप दी गयी लेकिन जब श्रेयस अय्यर ने वापसी की थी तो रिषभ पन्त ही कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे और IPL 2022 में भी दिल्ली कैपिटल की कप्तानी करते नजर आने वाले है|
IPL 2022 राजस्थान रॉयल के कप्तान कौन है (RR captain in IPL 2022) :
राजस्थान रॉयल के कप्तान संजू सैमसंग को लेकर भी कई सारी बाते सामने आई थी बताया जा रहा था IPL 2022 के मेघा एक्शन में चेन्नई सुपर किंग संजू सैमसंग को खरीदने वाली है महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के तौर पर लेकिन राजस्थान रॉयल अपने इस सुपर पॉवर खिलाडी को कैसे छोड़ सकती है ये उभरते हुए विकेट किप्पर बल्लेबाज़ है हमें लगता है की राजस्थान रॉयल की टीम संजू सैमसंग को मेघा एक्शन में जाने ही नहीं देंगी तो आखिरकार IPL 2022 में भी संजू सैमसंग ही कप्तानी करते हुए नजर आने वाले है|
IPL 2022 पंजाब किंग के कप्तान कौन है (Punjab captain in IPL 2022) :
दोस्तों पंजाब किंग की कप्तान को लेकर कई सारी अपडेट आ रही थी अपडेट ये निकल के आ रही थी की कप्तान KL राहुल ने खुद ही कह दिया की वो पंजाब किंग की तरफ से नही खेलना चाहते है और दूसरी टीम लखनऊ की तरफ से खेलेंगे और ये खबर सही साबित हुयी है और लखनऊ की टीम की कप्तानी KL राहुल करेंगे. तो येसे में पंजाब टीम की कप्तानी आखिर कौन करेगा आपको बता दे की पंजाब टीम की कप्तानी भारतीय बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल करने वाले है तो आधिकारित तौर पर कन्फर्म हो गया है की पंजाब टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल करने वाले है|
IPL 2022 सनराइज हैदराबाद के कप्तान कौन है (Hyderabad captain in IPL 2022) :
सनराइज हैदराबाद की कप्तानी IPL 2022 में केम विल्लियमसन करने वाले है IPL 2022 में सनराइज हैदराबाद की कप्तानी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है जहा आपकी जानकारी के लिए बता दे की डेविड वार्नर सनराइज हैदराबाद की तरफ से नहीं खेलेंगे उन्होंने ऑफिसियल अनौंस किया है IPL 2022 के मेघा ऑक्शन में वो अपना नाम देंगे|
IPL 2022 KKR के कप्तान कौन है (KKR captain in IPL 2022) :
कोलकाता नाईट राइडर्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सालो से ख़राब रहा है पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी गौतम गंभीर करते थे लेकिन पिछली बार येसा हुआ था की पिछले साल इनकी टीम फाइनल में पहुची थी गौतम गंभीर के जाने के बाद जहा एवोन मार्गन की कप्तानी में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया था और वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की कप्तानी करते है इससे पहले वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में जीता चुके है और हाल ही में 2021 के IPL में अपनी टीम में KKR को सेमिफिनल में पहुचाया था तो IPL 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी एवोन मार्गन ही करते हुए नजर आ सकते है लेकिन अब खबर आ रही है की KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते नजर आयेंगे लेकिन अभी पूरी तरह कंफ़र्म नहीं है .
IPL 2022 RCB टीम के कप्तान कौन है (RCB captain in IPL 2022) :
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे लेकिन विराट कोहली ने ऑफिसियल अनाउंस कर दिया था की IPL 2022 में RCB की कप्तानी नहीं करेंगे येसे में यहाँ पर RCB को अपना कप्तान बनाना होगा IPL 2022 के लिए लेकिन दूसरी तरफ बड़ी बात ये है की IPL 2022 में AB deviliers भी IPL 2022 में नहीं खेलेंगे लेकिन IPL 2022 के मेघा ऑक्शन में एक बढ़िया कप्तान के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम सामने आ रहा है लेकिन वो अपनी इंगेजमेंट की वजह से आईपीएल के सुरुआती मैच नहीं खेल पायेंगे तो आपको बता दे की RCB के कप्तान अब साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस कन्फर्म किये जा चुके है और IPL 2022 की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस सँभालने वाले है
IPL 2022 गुजरात टाइटन टीम के कप्तान कौन है (gujarat titan team captain in IPL 2022) :
गुजरात टाइटन टीम की कप्तानी को लेकर खबर आ रही थी की गुजरात टाइटन टीम की कप्तानी डेविड वार्नर या फिर श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आयेंगे लेकिन बाद में गुजरात टाइटन टीम की कप्तानी को लेकर हार्दिक पंड्या का नाम confirm हो चूका है अब हम यक़ीनन कह सकते है की गुजरात टाइटन टीम की कप्तानी धाकड़ बल्लेबाज़ हार्दिक पंड्या ही करते हुए नजर आने वाले है. इससे पहले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियन टीम की ओर से खेलते थे|
IPL 2022 लखनऊ टीम के कप्तान कौन है (Lucknow team captain in IPL 2022) :
बताया जा रहा है की लखनऊ टीम के कप्तान KL राहुल होंगे, और यह बात पक्की है की लखनऊ की टीम ने IPL 2022 के मेघा ऑक्शन में 7090 करोड़ रूपए वाली लखनऊ फ्रैंचाइज़ी ने KL राहुल को 17 करोड़ रूपए में ख़रीदा है और आईपीएल इतहास के सबसे महंगे खिलाडी भी बन चुके है अब वह लखनऊ टीम की कमान सँभालने वाले है और राहुल को कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है इससे पहले हाली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए one day सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी भी किये थे, इससे पहले वह पंजाब टीम की ओर से खेलते थे
FAQ :
Q : IPL 2022 की मेजबानी कौन करेगा ?
Ans : IPL 2022 की मेजबानी भारत करेगा|
Q : IPL 2022 में कितनी टीम खेलेगी ?
Ans : IPL 2022 में टोटल 10 टीम खेलेगी|
Q : IPL 2022 कहा पर खेला जायेगा ?
Ans : IPL 2022 भारत में खेला जायेगा|
Q : IPL 2022 के सबसे महंगे कप्तान कौन है?
Ans : IPL 2022 के सबसे महंगे कप्तान KL राहुल है जिसे लखनऊ टीम ने 17 करोड़ रूपए में ख़रीदा है
Q : IPL 2022 के सबसे सस्ते कप्तान कौन है?
Ans : IPL 2022 के सबसे सस्ते कप्तान फाफ डु प्लेसिस है जिसे RCB टीम ने 7 करोड़ रुपये में ख़रीदा है
इन्हें भी पड़े :