धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, (बागेश्वर धाम) | Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi 2023

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, (बागेश्वर धाम) | Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो की बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाने जाते है। आज के समय में सबसे ज्यादा प्रचलित आध्यात्मिक गुरु है। इनकी उम्र मात्र 26 साल है। हर रोज इनके प्रशंसकों और भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लोगो की आस्था और विश्वास इनमे काफी तेजी से बढ़ रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न सिर्फ सोशल मीडिया पर छाए हुए है बल्कि इनके समागम यानी दरबार में भी लाखो लोग जुड़ रहे है। 

यह एक कथावाचक है जो हिंदू धर्म के अनुयाई भी है। आज के इस आर्टिकल में हमने इनके बारे में सारी जानकारी एक जगह इक्ट्ठा किया है। ताकि आप इनके बारे में विस्तार से जान सके। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है, इनका जन्म, शिक्षा-दीक्षा समेत सारी जानकारी हम आपके साथ साझा करने जा रहे है। तो आईए इस कड़ी में सबसे पहले इनके पॉपुलैरिटी के वजहों को जान लेते है। इसके बाद हम Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi जानेंगे। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

अनुक्रम [ देखे ]

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्यू पॉपुलर हो रहे है? 

जैसा की आप जानते ही है की भारत देश साधुओं और महात्माओं का देश माना जाता है। समय समय पर कई साधु महात्मा ने इस देश में ज्ञान और अध्यात्म का प्रचार प्रसार किया है। आज इस समय पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी प्रचलित हो रहे है। वजह है उनका सनातन धर्म के प्रति सक्रिय नजरिया और हिंदू धर्म के उत्थान की बाते। इसके अतरिक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मन की बातो को भी पढ़ लेने और अपने भक्तो के समस्याओं को चमत्कार से ठीक करने के लिए जाने जाते है। 

इनके अनुयाईओ का मानना है की यह इनके सारे समस्याओं को ठीक कर देते है। लोग भी बढ़ चढ़ कर इनके दरबार में जा रहे है। एक बड़ा वर्ग इसे चमत्कार मान रहा है लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है की यह माइंड रीडिंग है। यह जो भी हो, लेकिन इन चीजों की ही वजह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज सोशल मीडिया के साथ-साथ आम जीवन में भी काफी पॉपुलर हो रहे है। इनका दरबार बागेश्वर धाम मंदिर के पास लगता है। यह दरबार मंगलवार और शनिवार को लगता है। आईए अब हम इनके निजी जीवन के बारे में जानते है। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन एक नजर में 

पूरा नामधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
उपनाम (अन्य नाम) बागेश्वर धाम सरकार 
जन्म दिन 4 जुलाई 1996 
जन्म का स्थान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में
पिता का नाम राम कृपाल गर्ग
माँ का नाम सरोज गर्ग
भाई- बहन के नाम भाई का नाम शालिग्राम गर्ग और इनकी एक बहन भी है
दादा का नाम भगवान दास गर्ग
शिक्षा कला से स्नातक पास 
गुरु का नाम श्री दादा जी महाराज सन्यासी बाबा
मुख्य पेशा दिव्य दरबार के संचालक, बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी
विवाहिक स्थितिअविवाहित 
करीबी दोस्त शेख मुबारक 
राजाराम

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, (बागेश्वर धाम) जन्म और परिवार 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में हुआ था। इनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम राम कृपाल गर्ग है और मां का नाम सरोज गर्ग है। इनका परिवार काफी समान्य वर्ग का था। इन्होंने अपने दादा जिनका नाम भगवान दास गर्ग था, इनसे ही कथा वाचन और अन्य धार्मिक चीजों की शिक्षा ली। इनके दादा ने ही कथा वाचन और दरबार लगाने की शुरुवात की थी। इनके एक छोटाभाई भी है जिसका नाम शालिग्राम गर्ग है। यह भी दरबार के काम में लगे रहते है। इनकी एक बहन भी है। इनके पिता दरबार की परंपरा में अधिक सहयोग नही कर पाए। 

शिक्षा-दीक्षा 

धीरेन्द्र कृष्ण के जीवन का ज्यादातर समय गांव में ही बीता। यही पर इन्होंने अपने शुरुवाती शिक्षा पूरी की। इसके बाद इन्होंने आगे की पढ़ाई भी अपने पास के ही गांव से किया। इन्होंने आगे चल कर कला वर्ग से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पढ़ाई में मन न लगने की वजह से इन्होंने धार्मिक चीजों में मन लगाने लगे। 

इन्होंने अपने दादाजी से महाभारत, रामायण, भागवत कथा इत्यादि की शिक्षा ली और दरबार लगाना शुरू किया। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने हनुमान जी की साधना करनी शुरू कर दी और ऐसा माना जाता है की इन्होंने काफी कम उम्र में ही सिद्धि प्राप्त कर ली। इसके बाद वह पूर्ण रूप से इसी काम के जुड़ गए। धीरेन्द्र कृष्ण बताते है की उनके पास हनुमान जी के द्वारा दी गई सिद्धि है जिसका प्रयोग करके वह लोगो की मदद करते है। 

आम आदमी से कथावाचक बनने का सफर

ऐसा बताया जाता है की धीरेन्द्र कृष्ण बचपन से ही गरीबी में पले बड़े है। उन्हे छोटी छोटी चीजों के लिए भी संगर्ष करना परा है। अपने शुरू के दिनो मे अपने इन समस्याओं से पार पाने के लिए सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाने लगे, ताकि पैसे कमाए जा सके। इससे वह थोड़ा बहुत कमा लेते थे। 

इसके बाद आर्थिक स्थिति ठीक हो जाने पर वह एक बड़े कथावाचक बन गए। आगे इसी दिशा में बढ़ते हुए अब वह जाने माने कथावाचक बन चुके है। आज लोग इनके बातो को काफी ध्यान से सुनते है और इसका पालन भी करते है। इनके अनुयाई इनकी बातों को आंखे बंद कर के मानते है। लोगो में इनके प्रति गजब का श्रद्धा है, लोगो का मानना है की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) इनके सारे दुखों को हर लेंगे। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और इनके चमत्कार 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दरबार में आए लोगो के समस्याओं को पहले ही जान जाते है और इसका उपाय भी बताते है। इसके लिए वह पर्चा लिखते है। दरबार में आने वाल लोगो को अर्जी सुनी जाती है और इसे लोग चमत्कार से कम नही मानते। हालाकि समय समय पर इसे ढोंग और मनोविज्ञान का नाम दिया जाता रहा है। 

लेकिन भक्तो और मानने वालो के लिए यह सब एक चमत्कार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताते है की उन्हे यह सिद्धि सीधे हनुमान जी से मिली है। और वह हनुमान जी के अनुयाई है। और वह लोगो को भी हनुमान जी की भक्ति के लिए प्रोत्साहित करते है। इनका मानना है की जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे अगर हम हनुमान जी को भक्ति में लग जाए 

क्या है बागेश्वर धाम? 

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह हिंदुओ के लिए एक प्रसिद्ध पूजनीय स्थल है। यहा हनुमान जी की पूजा होती है। यही वह स्थान है जहा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना कथावाचन करते है। 

यहा हर मंगलवार और शनिवार को वह दरबार का अयोजन करते है। इसके अलावा लोग हनुमान जी की पूजा करने के लिए दूर दूर से आते है। ढेर सारे लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने और उनसे अपने सम्याओ का हल पाने के लिए भी यहां आते है। इसके लिए आपको यहा से टोकन लेना होता है। इसके बाद ही आप धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समागम में जा पाएंगे। और अपनी समस्याओं को हल करा पाएंगे। 

कैसे पहुंचे बागेश्वर धाम 

बागेश्वर धाम जाने के लिए सबसे नजदीक स्टेशन छतरपुर रेलवे स्टेशन है, इसके अलावा खजुराहो रेलवे स्टेशन भी इसके पास में है। यहां से आपको रोड गाड़ी से जाना होगा। यह तकरीबन स्टेशन से 15 से 20 किलोमीटर दूर है। रेल यात्रा से आप आसानी से यहां के नजदीकी रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते है। और फिर रोड़ गाड़ी से धाम तक। 

घर बैठे कैसे अपनी अर्जी पहुंचाए 

ऐसे लोग जो बागेश्वर धाम नही जा सकते है और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से नही मिल सकते है। वो भी अपनी बात बागेश्वर धाम तक पहुंचा सकते है। इसकी जानकारी स्वयं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देते है। इसके लिए वह बताते है की आप एक लाल कपड़े में नारियल को बांध दे और ओम बागेश्वराय नम: का जाप करे। इसके बाद जो भी आपके मन में प्रश्न है उन्हें बोलना होगा। ऐसा करने से आपकी अर्जी बाबा तक पहुंच जाएंगी और सब कुछ सही रहा तो आपकी मनोकामना भी पूर्ण हो जाएगी। 

बागेश्वर धाम दरबार और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े विवाद 

धीरेन्द्र कृष्ण और बागेश्वर धाम सरकार दरबार को लेकर कई बार ऐसे आरोप लगाए गए है की वह अंधविश्वास को बढ़ावा देते है। उनके पास कोई चमत्कार करने की शक्ति नहीं है, ऐसा आरोप लगाया जाता रहा है। कुछ लोगो और समूहों का कहना है की वह लोगो के भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में नागपुर की एक संस्था जो की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति नाम से जानी जाती है। इसने इनके ऊपर अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप लगाया है। समिति का कहना है की अगर वह सच में चमत्कार जानते है तो वह नागपुर में आकर चमत्कार दिखाए। अगर वह ऐसा कर पाते है तो उन्हे समिति की ओर से 30 लाख रुपए का नगद इनाम भी दिया जाएगा। 

हालाकि इस मामले में धीरेन्द्र कृष्ण ने कोई रुचि नहीं दिखाई। उनका कहना है की उन्हे किसी से कोई प्रमाण लेने की अवश्यकता है। इसके अलावा इनके ऊपर धर्म परिवर्तन जैसे आरोपी भी लगता रहा है। इसपर धीरेन्द्र कृष्ण जी का कहना है की वह घर वापसी कराते है न की धर्म परिवर्तन। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल कमाई 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार यह अपनी सारी कमाई समाज सेवा में खर्च कर देते है। इनके द्वारा गरीबों को मुफ्त खाना खिलाया जाता है, इसके अलावा यह एक कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल का निर्माण भी कर रहे है। ऐसे ही ही कई मानवीय कार्यों में यह पैसे खर्च करते है। Net worth की बात करे तो हम आपको बता दे की इनके पास लगभग 20 करोड़ रुपए की कुल संपति है। महीने की कमाई की बात करे तो यह कम से कम 3 से 4 लाख महीने के कमा लेते है। 

तत्कालीन समय में बागेश्वर धाम

आज बागेश्वर धाम एक प्रसिद्ध जगह बन गया है। लोग इस जगह पर जाने के लिए काफी ललायत रहते है। पूरे देश भर से लोग यहां जा रहे है। बहुत से लोग विदेशो से भी यहा आ रहे है। यहा आप परमप्रतापी हनुमान जी के दर्शन कर सकते है। इसके अलावा आप महाराज धीरेन्द्र कृष्ण के दरबार से भी जुड़ सकते है। 

आज इनके दरबार में लाखो की संख्या में लोग जुड़ रहे है। तत्कालीन समय में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय और हर रोज ही उससे जुड़ी कोई न कोई खबर आती रहती है। आईए अब हम बागेश्वर धाम सरकार के शिरोमणि महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के डिजिटल प्लेटफार्म के लिंक्स को जान लेते है। हम आपको वेबसाइट, फेसबुक, इंस्टा समेत सभी प्लेटफार्म के लिंक दे रहे है। जिससे की आप इनसे डिजीटली भी जुड़ पाए। 

सोशल मीडिया लिंक्स  

यूट्यूब Click here 
फेसबुक Click here 
इंस्टाग्राम Click here 
ट्विटर Click here 
वेबसाइट Click here 

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) 

Q : बागेश्वर धाम मंदिर कहा स्तिथ है?

Ans : बागेश्वर धाम मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। 

Q : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है? 

Ans : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर है,  यह यहा पर हर सप्ताह दरबार लगाते है और लोगो को समस्याओं का निवारण करने के लिए जाने जाते है। 

Q : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितने वर्ष के है? 

Ans : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 July 1996 को हुआ था और यह 26 वर्ष के है। 

Q : बागेश्वर वाले बाबा का नाम क्या है? 

Ans : इनका नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। इन्हे बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है। 

Q : बागेश्वर धाम की फीस कितनी है?

Ans : बागेश्वर धाम की फीस पूर्णत निशुल्क है। इसके अतरिक्त लोगो को भोजन की भी सुविधा दी जाती है। 

Q : बागेश्वर धाम सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? 

Ans : आप https://bageshwardham.co.in/ पर जा सकते है। यह बागेश्वर धाम सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट है। 

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने सुप्रसिद्ध कथावाचक और अपने चमत्कारो से सुर्खियों में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में जाना। हमने इनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी को आपके साथ साझा किया है। हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय बताया है। 

हमने बागेश्वर धाम से जुड़ी भी हर बात जानी। उम्मीद है अब आप धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बहुत कुछ जान गए होंगे। और आपको यह आर्टिकल अच्छा भी लगा होगा। अगर आप कुछ पूछना चाहते है या कुछ बताना चाहते है तो आप कॉमेंट करके हम तक अपनी बात पहुंचा सकते है। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा। 

अन्य पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment